Jharkhand Politics- झारखंड में I.N.D.I.A को फिर झटका, माकपा ने राजमहल सीट पर उतारा उम्मीदवार

राज्य ब्यूरो, रांची। आईएनडीआईए में सीट शेयरिंग से असंतुष्ट भाकपा की तरह माकपा ने भी अब अपना प्रत्याशी उतार दिया है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में केवल राजमहल सीट पर माकपा ने अपना प्रत्याशी उतारा है। माकपा के गोपेन सोरेन नौ मई को नामांकन दाखिल करे

4 1 19
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, रांची। आईएनडीआईए में सीट शेयरिंग से असंतुष्ट भाकपा की तरह माकपा ने भी अब अपना प्रत्याशी उतार दिया है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में केवल राजमहल सीट पर माकपा ने अपना प्रत्याशी उतारा है। माकपा के गोपेन सोरेन नौ मई को नामांकन दाखिल करेंगे।

loksabha election banner

राजमहल सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विजय हांसदा को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने राजमहल सीट पर ताला मरांडी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पूर्व, भाकपा ने आईएनडीआईए में जगह नहीं मिलने पर राज्य की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है।

इनमें लोहरदगा, पलामू, चतरा, दुमका, कोडरमा, हजारीबाग, गोड्डा व रांची शामिल हैं। चार सीटों पर भाकपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। शेष सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी।

'वामदल के प्रति उदासीनता'

प्रकाश विप्लव माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने एक बयान जारी कर कहा कि झारखंड में आईएनडीआईए में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग आंशिक रूप से ही हुआ है। सत्तारूढ़ पार्टियों ने माकपा से कोई चर्चा भी नहीं की। वामदलों के प्रति उदासीनता महागठबंधन नेतृत्व की कमजोरी है। यही वजह है कि पार्टी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि राजमहल लोकसभा सीट पर माकपा के चुनाव अभियान की तैयारी बहुत पहले से चल रही थी।

वहीं, प्रकाश विप्लव के अनुसार, इस इलाके में पार्टी का अपना जनाधार भी है और पिछले दो वर्षों से यहां ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी लगातार अभियान भी चला रही है। 13 संसदीय सीटों पर भाजपा को हराने वाले प्रत्याशियों को माकपा समर्थन देगी, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

ये भी पढ़ें-JMM Candidate List: गांडेय से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन, जमशेदपुर लोकसभा सीट से यह कद्दावर नेता होगा JMM का प्रत्याशी

ये भी पढ़ें-अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत, झारखंड HC ने निचली अदालत की कार्यवाही पर लगाई रोक

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

NEET-UG परीक्षा प्रश्नपत्र लीक! 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पटना पुलिस; FIR दर्ज

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पटना/शेखपुरा। केंद्रीय एजेंसियों की सूचना पर पटना पुलिस ने रविवार को आयोजित नीट (नेशनल एंट्रेंस कम एलिजिबिलिटी टेस्ट) के प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका पर शास्त्री नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही चार संदिग्

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now